महबूूबा मुफ्ती एक बार फिर से नजरबंद, शोपियां जाने की बना रही थीं योजना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India today
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की मुखिया महबूूबा मुफ्ती को आज नजरबंद किया गया है। महबूबा मुफ्ती शोपियां जिले जाने की योजना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें शोपियां जाने की इजाजत नहीं मिली है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बीते महीने की नौ तारीख को नजरबंद रखा गया था।
