ब्रिटेन में एक मीटर की दूरी और मास्क की अनिवार्यता होगी खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद ब्रिटेन में एक मीटर की शारीरिक दूरी और मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म होगी। दरअसल, संक्रमण बढ़ने के बावजूद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पाबंदियां हटाने की योजना की पुष्टि कर दी है। जॉनसन ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि जब देश में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच जाएगी तो कानूनी पाबंदियों को मानना व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करेगा।
