पीएम ने अयोध्या के विकास पर सीएम योगी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
अयोध्या के विकास को लेकर बने विजन डॉक्युमेंट पर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीएम योगी और अफसरों की समीक्षा बैठक हुई। पीएम मोदी दिल्ली से, जबकि अन्य मंत्री और अधिकारी सीएम आवास से बैठक में जुड़े। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट शामिल नहीं हुआ। बैठक में बजट के अनुसार योजनाओं को जमीन पर उतारने और भविष्य के लिए उन्हें तैयार रखने की रणनीति पर चर्चा हुई।
