लाहौर में हुए धमाके के लिए इमरान खान ने भारत को जिम्मेदार ठहराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान का आरोप है कि हाफिज सईद के घर के बाहर धमाके में रॉ का हाथ है। पाक ने इसके लिए वैश्विक समुदाय से कार्रवाई की गुहार की। धमाके के लिए पीएम इमरान खान ने भारत को जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ ने रविवार को आरोप लगाया कि हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट के पीछे भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है।
