पीएम इमरान ने कहा- अफगानिस्तान में शरणार्थियों की मदद कर रही पाकिस्तान सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार अफगानिस्तान में शरणार्थियों की निकासी और पुनर्वास प्रयासों में सहायता कर रही है। इमरान ने शनिवार को अफगानिस्तान के मौजूदा घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से फोन पर बातचीत की। उन्होंने अफगान नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की सराहना की।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर उस संबंध में पाकिस्तान द्वारा दी जा रही सहायता पर प्रकाश डाला।
