पीएम ने किया देशभर के 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, बोले, 'उत्तराखंड है मेरे कर्म और मर्म की भूमि'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
आज प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषिकेश एम्स के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री ने संबोधन शुरू किया। पीएम बोले, 'उत्तराखंड की भूमि मेरे कर्म और मर्म की भूमि है। यहां से मेरा नाता सत्व का भी है और तत्व का भी है।'
