पीएम ने किया कोलकाता के चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आज पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 530 करोड़ रुपये की लागत से बने कोलकाता के चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। इसमें केंद्र ने 400 करोड़ तो राज्य सरकार ने 130 करोड़ रुपये खर्चे हैं। 460 बिस्तरों से लैस परिसर में कैंसर निदान, उपचार और देखभाल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। परिसर में न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सूट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट जैसी सुविधाओं मिलेंगी।
