प्रधानमंत्री मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, 'एक धरती, एक स्वास्थ्य' का दिया मंत्र
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को G7 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को वर्चुअल तरीके संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कोरोना महामारी से निपटने के लिए 'एक धरती, एक स्वास्थ्य' का मंत्र दिया। भविष्य में आने वाली महामारी को रोकने के लिए वैश्विक एकजुटता, नेतृत्व और तालमेल का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने चुनौती से पार पाने के लिए पारदर्शी और लोकतांत्रिक समाजों की विशेष जिम्मेदारी पर जोर दिया।