पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी और अमित शाह आज करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के लिए मतदान होगा। उससे पहले आज पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल में ताबड़तोड़ जनसभाएं करने जा रहे हैं। जहां एक तरफ पीएम मोदी तलित साई सेंटर, कल्याणी विश्वविद्यालय, बारासाट इलाके में रैली करेंगे। दूसरी तरफ शाह कलिमपोंग जिले में रोड शो, जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुरी इलाके और हेमंताबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने के बाद सिलिगुड़ी में रोड शो करेंगे।
