पीएम मोदी और सीएम योगी आज करेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी और सीएम योगी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। इससे अलीगढ़ मंडल और आसपास जिलों के विकास को तेज गति मिलेगी। सीएम योगी ने समूचे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा पुख्ता रखने को कहा। बारिश होने की सूरत में वैकल्पिक इंतजाम भी करने को कहा। जनता को सुविधाजनक आवागमन देने, जाम नहीं लगने देने के संबंध में निर्देशित किया।
