बालासोर रेल हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ओडिशा ट्रेन हादसे से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री से बात करके स्थिति का जायजा लिया है। बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया- रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।