दिल्ली में शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और केजरीवाल भी हुए शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 शहीद हुए सैनिकों के शव को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचाया गया. वहीं एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. अब पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. वहीं उत्तराखंड सरकार शहीद जवानों के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देगी. शहीदों के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से उनके परिवार तक पहुंचाया जाएगा.
