पीएम मोदी ने केसीआर पर बोला हमला- "परिवारवाद के लिए नहीं चला था तेलंगाना आंदोलन"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पीएम मोदी ने हैदराबाद में केसीआर पर तंज कसा कि मुझे विज्ञान पर भरोसा है, इसी तरह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी है। पीएम ने आगे कहा कि दशकों तक चले तेलंगाना आंदोलन में हजारों लोगों ने बलिदान दिया था। ये बलिदान तेलंगाना के भविष्य़ के लिए था। तेलंगाना की आन-बान-शान के लिए था। तेलंगाना आंदोलन इसलिए नहीं चला था कि कोई एक परिवार तेलंगाना के विकास के सपनों को लगातार कुचलता रहे।
