भारत ने हासिल किया 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य, पीएम मोदी ने बदली अपनी ट्विटर फोटो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। इस खुशी में पीएम मोदी ने अपनी ट्विटर फोटो बदली। इसके अलावा आज पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों ने ताली, थाली बजाई, दीए जलाए तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी? लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी, सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा। पिछली दिवाली मन में डर था, लेकिन इस दिवाली मन में विश्वास रहेगा।
