'क्रिकेट डिप्लोमैसी' के तहत पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को भेंट किया 'बल्ला'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
मालदीव की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को क्रिकेट विश्वकप में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला बल्ला मालदीव के राष्ट्रपित को भेंट किया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट से जुड़े! मेरे मित्र राष्ट्रपति सोलिह क्रिकेट के फैन हैं, इसलिए मैं उन्हें क्रिकेट विश्व कप 2019 में खेल रही इंडियन टीम के हस्ताक्षर वाला बैट भेंट कर रहा हूं. बता दें कि मालदीव ने भारत से नेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी.
