पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 2100 करोड़ रुपये की सौगात, छह लोगों को घिरौनी भी दी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आज पीएम मोदी ने बटन दबाकर बनास दुग्ध प्लांट से लेकर तमाम विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर पीएम ने मंच से छह लोगों को घिरौनी भी दी। पीएम मोदी के हाथों बनास डेयरी से जुड़े करीब पौने दो लाख दूध उत्पादकों के बैंक खातों में 35 करोड़ रुपये बोनस के डिजिटल स्थानांतरण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दुग्ध उत्पादों की अनुरूपता आकलन योजना को समर्पित पोर्टल और लोगो का भी उद्घाटन हुआ।
