पीएम मोदी ने देश को दी एक और वंदे भारत ट्रेन, सीएम ममता ने हीराबा के निधन पर जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन एक जनवरी से हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक का सफर साढ़े सात घंटे तय करेगी। ट्रेन में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन भी दिया। वहीं, इससे पहले ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक जताया।
