पीएम मोदी ने दिया मां के पार्थिव शरीर को कंधा, राष्ट्रपति मुर्मू ने हीराबा के निधन पर जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया।
