यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने की उच्च अधिकारियों संग बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूक्रेन संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज उच्च अधिकारियों संग बैठक की। बता दें सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेज रखा है जो भारतीय छात्रों के निकासी अभियान को देख रहे हैं। पीएम 1 मार्च को राष्ट्रपति से भी मिले थे। मुलाकात का उद्देश्य राष्ट्रपति को यूक्रेन संकट की जानकारी देना था। इस दौरान भारतीय छात्रों की निकासी पर भी चर्चा हुई थी।
