लुम्बिनी पहुंचे पीएम मोदी, नेपाली पीएम से मिले, मायादेवी मंदिर के दर्शन किए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल गए पीएम मोदी आज लुम्बिनी पहुंचे। लुम्बिनी भगवान बुद्ध का जन्म स्थल है। इस दौरान पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर के दर्शन किए। पीएम सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक नेपाल में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं। पीएम मोदी कुशीनगर से लुंबिनी के लिए रवाना हुए थे।
