पीएम मोदी ने सिद्धार्थनगर से प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन, सीएम योगी के लिए कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian express
पीएम मोदी ने सिद्धार्थनगर में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने सीएम योगी के लिए कहा कि योगी के कार्यकाल में 16 मेडिकल कॉलेज शुरू हुए और 30 नए मेडिकल कॉलेजों पर तेजी से काम जारी है। पीएम ने कहा कि पूर्वांचल की छवि पिछली सरकारों ने खराब कर दी थी।
