पीएम मोदी ने किया ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन, किसान ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत भी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन करके पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों में तकनीक को लेकर डर पैदा किया, आज यही तकनीक लाखों गरीबों का सहारा है। ड्रोन महोत्सव 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने किसान ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत की। पीएम मोदी ने डिजिटल तौर पर 150 ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट लॉन्च किया।
