पीएम मोदी ने ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन का किया उद्घाटन, सरदार पटेल को किया याद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: presswire18
पीएम मोदी ने आज गुजरात के सरदारधाम द्वारा आयोजित ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि सरदार पटेल ने कहा था कि भारत में संपदा की कोई कमी नहीं है। हमें बस अपने दिमाग और संसाधनों को इनके सदुपयोग के लिए लगाना होगा। आने वाले 25 सालों के लिए जब हम एक संकल्प के साथ निकले हैं तो हमें सरदार साहब की इस बात को भूलना नहीं चाहिए।
