पीएम मोदी ने सोमनाथ परिसर में कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
गुजरात के सोमनाथ मंदिर परिसर में पार्वती माता के मंदिर का पीएम मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास किया। सोमनाथ सैरगाह, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और पुराने (जूना) सोमनाथ के पुनर्निर्मित मंदिर परिसर का भी उद्घाटन हुआ। पीएम बोले- 'हमें धार्मिक पर्यटन को मजबूत करना होगा। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्हें अतीत का भी ज्ञान होगा। आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता। हमें अतीत से सीखना चाहिए।'
