जी-20 शिखर बैठक में भाग लेने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
प्रधानमंत्री मोदी 5 दिवसीय विदेश यात्रा पर बीती रात दिल्ली से इटली में आयोजित जी-20 शिखर बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए। वहां वो अन्य जी-20 नेताओं के साथ महामारी, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से वैश्विक आर्थिक और स्वास्थ्य सुधार को लेकर होने वाली चर्चा में भाग लेंगे। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर पीएम मोदी 30 और 31 अक्तूबर के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
