पोप से मुलाकात के बाद वेटिकन से रवाना हुए पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली के दौरे पर गए पीएम मोदी आज रोम में हैं। इस दौरान पीएम मोदी आज पोप फ्रांसिस से मिलने वेटिकन सिटी पहुंचे। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद रहे। पोप फ्रांसिस से मुलाकात के बाद पीएम मोदी वेटिकन सिटी से रवाना हो गए हैं। पोप फ्रांसिस और पीएम मोदी की ये मुलाकात 30 मिनट की रही।
