इसी महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन से करेंगे मुलाकात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला अमेरिका दौरा होगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अगर अभी चल रही बातचीत के हिसाब से शेड्यूल बनता है तो मोदी 22-27 सितंबर के बीच अमेरिका में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार सितंबर, 2019 में अमेरिका गए थे, तब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया था।