पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलियाई और जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात, बेहतर संबंधों पर रहा जोर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी कल वॉशिंगटन डीसी में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिले। इस दौरान दोनों राष्ट्रध्यक्षों ने रीजनल और ग्लोबल डेवलपमेंट के साथ-साथ आपसी संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात उसी बिलार्ड होटल में हुई, जहां प्रधानमंत्री मोदी ठहरे हैं। इसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।
