बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों से मिले पीएम मोदी, कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी आज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों से मिले। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी वहां मौजूद रहे। पीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि जब आप बर्मिंघम में शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे, तब यहां करोड़ों भारतीय पदक की आस लगाए बैठे थे। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते थे।
