केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बेटी के इलाज के लिए भारत आए केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला अमोलो ओडिंगा पीएम मोदी से मिले। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला अमोलो ओडिंगा का स्वागत करते हुए खुशी हुई। मैं भारत और केन्या में उनके साथ अपनी पिछली बातचीत को याद करता हूं। हम संबंधों को मजबूत करने का स्वागत करते हैं।'
