मदुरै की मीनाक्षी देवी मंदिर में पीएम मोदी ने टेका मत्था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
छह अप्रैल को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान होंगे। उससे पूर्व प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु और केरल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी कल शाम तमिलनाडु पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने मदुरै के मीनाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें पीएम आज मदुरै में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान प्रधानमंत्री के साथ तमिलनाडु के सीएम ईके पलानीस्वामी भी मौजूद रहेंगे।
