पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक, बिटक्वॉइन में मांगा गया दान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेबसाइट नरेंद्र मोदी डॉट इन का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ। हैकर ने ट्वीट करके कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए बिटक्वॉइन में दान मांगा। हैकर ने लिखा, 'मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिलीफ फंड में दान करें।' एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, 'यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।' ट्वीटर अकाउंट रिकवरी पर कार्यरत है।
