पीएम ने की बिहार सीएम की तारीफ, बोले- उनके काम में परिजन कहीं नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी ने बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। इस दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी नेताओं राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस का भी जिक्र किया। बिहार के मुख्यमंत्री और बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे भी एक समाजवादी नेता हैं। इनके परिवार कभी राजनीतिक मंचों पर नहीं दिखे।
