पीएम मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त, किसानों के खातों में जाएंगे 2-2 हजार रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी की। इससे 19 हजार करोड़ से अधिक का लाभ 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। इस किश्त को छोड़कर अब तक इस योजना के तहत, 1.15 लाख करोड़ रुपये किसान परिवारों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं।
