असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- आज देश में हिंसा और अराजकता पर लगाम लगाई जा रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी ने आज असम के कार्बी आंगलोंग में मांजा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेस्ट कार्बी आंगलोंग कृषि महाविद्यालय, अम्पानी वेस्ट कार्बी आंगलोंग गवर्नमेंट कॉलेज समेत कई योजनाओं की आधारशिला रखी। दिफू में पीएम बोले- 'आजादी के अमृतकाल में कार्बी आंगलोंग शांति और विकास की तरफ बढ़ रहा है। राष्ट्र के विकास के लिए राज्य का विकास और राज्य के विकास के लिए नगरों और गांवों को विकास बहुत जरूरी है।'
