पीएम मोदी बोले- 2014 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 65% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: narendra modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2014 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 65% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए देश पहली बार उस शिक्षा व्यवस्था को तैयार कर रहा है जो फॉरवर्ड लुकिंग है।
