PM मोदी बोले- मानवता पर सबसे बड़ा खतरा है कोरोना, वैक्सीन ही सबसे प्रमुख हथियार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना संकट के कहर का जिक्र किया था, साथ ही भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की बात भी कही। पीएम ने कहा है कि कोरोना के कारण दुनिया में बड़ी लकीर खिंच गई है, जिसके बाद पहले और बाद की दुनिया में बड़ा अंतर होगा।
