पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी और संकल्प भी है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा है कि वैश्विक शांति हो या समृद्धि या फिर वैश्विक चुनौतियों से जुड़े समाधान, आज दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है और भारत भी वैश्विक कल्याण के एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के "जीतो कनेक्ट 2022" के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
