x

आज है ऐतिहासिक दिन, भारत में 90% से अधिक आबादी को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज- पीएम मोदी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

आज चितरंजन कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करके पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि संपूर्ण आबादी में से, भारत की 90% से अधिक आबादी को कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। वहीं केवल पांच दिनों में, 15 से 17 साल के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगी।