x

प्रधानमंत्री मोदी बोले- शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे नेताओं ने मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों पर हुए उग्रवादी हमले की कड़ी निंदा की है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं आज शहीद हुए सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिवारों के साथ हैं।'