पीएम मोदी बोले- गुजरात में तेज विकास की परंपरा डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवसारी में ‘गुजरात गौरव अभियान’ कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि आज गुजरात गौरव अभियान में मुझे एक बात का विशेष गौरव हो रहा है। वो गौरव इस बात का हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था।
