पीएम मोदी बोले- योग हमें अवसाद से उमंग तक ले जाता है, कोरोना के खिलाफ बना सुरक्षा कवच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
भारत की अगुवाई में दुनिया में आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देश और दुनिया को संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के बीच योग उम्मीद की किरण बना हुआ है। कोरोना काल में भले ही सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ हो, योग दिवस को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।
