पीएम मोदी ने दिल्ली के एम्स में वैक्सीन की दूसरी खुराक ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी ने दिल्ली के एम्स में वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने एक मार्च को पहली खुराक ली थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज एम्स में दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के कुछ तरीकों में टीकाकरण भी एक तरीका है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाए। कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कराएं।'
