पीएम मोदी ने अफगानिस्तान और द्विपक्षीय मामलों पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी प्रेसिडेंट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम के साथ-साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तृत और उपयोगी विचारों का आदान-प्रदान किया. हमने द्विपक्षीय एजेंडे के मुद्दों पर भी चर्चा की, जिसमें कोविड-19 के खिलाफ भारत-रूस सहयोग शामिल है. हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर करीबी परामर्श जारी रखने पर सहमत हुए.