डब्ल्यूईएफ के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
लगातार दूसरी बार ऑनलाइन आयोजित हो रहे डब्ल्यूईएफ के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे। 17 से 21 जनवरी तक वर्चुअल मोड में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में विश्व के हालातों पर चर्चा होगी। इसमें जापानी पीएम किशिदा फुमियो, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस समेत अनेक वैश्विक नेता भाग लेंगे।
