पीएम मोदी उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 16 सितंबर उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। इस बार के शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन का एजेंडा क्षेत्रीय शांति, महिला सशक्तीकरण, गरीबी और खाद्य सुरक्षा हो सकता है। इसके पहले किर्गिस्तान में जून 2019 में संगठन की बैठक में पीएम मोदी ने वर्चुअली भाग लिया था।
