विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्च पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये इन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मौके पर पीएम पुणे में तीन स्थानों पर ई 100 के वितरण स्टेशनों की एक पायलट परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
