पीएम कोविड समीक्षा के लिए करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, चक्रवात तौकाते के लिए भी समीक्षा बैठक होगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से संबंधित स्थिति और टीकाकरण पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 11 बजे ये बैठक बुलाई गई है। इसके अलावा आगामी चक्रवात तौकते के खिलाफ जारी तैयारियों की समीक्षा के लिए भी पीएम नरेंद्र मोदी आज एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। जिसमें सरकार और एनडीएमए के शीर्ष अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में चक्रवात के खिलाफ क्या रणनीति है, इसपर चर्चा होगी।
