आज पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पीएम मोदी पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोटाएव, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमली रहमान, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डिमोहम्मद और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सादिर जापारोव सम्मेलन में होंगे। बता दें यह भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच नेताओं के स्तर पर अपनी तरह का पहला आयोजन होगा। 2015 में पीएम मोदी ने सभी मध्य एशियाई देशों का दौरा किया था।
