बजट से पहले पीएम मोदी ने की अर्थशास्त्रियों संग बैठक, 5 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को मोदी 2.0 के पहले बजट को पेश करने पहले पीएम मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात कर अहम बैठक की है. नीति आयोग द्वारा 'इकोनॉमिक पॉलिसी-द रोड अहेड' थीम पर आयोजित बैठक के दौरान 5 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं इस बैठक में 40 अर्थशास्त्रियों और बिजनेस एक्सपर्ट्स ने भाग लिया. बता दें कि मुश्किल आर्थिक हालात के बीच इस बार मोदी सरकार बजट पेश करने जा रही है इसलिए यह बैठक अनिवार्य थी.
